Skip to content
TheCrickZone
Menu
  • Home
  • 4th of July
    • 4th of July food ideas
  • Spring Outfit Ideas
  • Halloween
  • Amazon Finds
    • Cleaning Hacks
    • Home Decor
    • Home Organization
    • Kitchen Gadgets
    • Self Care
    • Toys
Menu
ajit agarkar wife fatemaa

मुस्लिम एक्ट्रेस बॉलीवुड छोड़कर बन गई हिंदू क्रिकेटर की वाइफ, दूसरे ने रचाई मुस्लिम दोस्त की बहन से शादी

Posted on December 9, 2023December 9, 2023 by rahul jangid

भारतीय क्रिकेटर्स के फैंस की रुचि अपने पसंदीदा खिलाड़ी के खेल से ज्यादा उनकी निजी लाइफ में रही है। उनके निजी रिश्ते या अफेयर को लेकर फैंस एक्साइटमेंट दिखाते आए हैं। इसकी एक वजह यह है की अधिकतर भारतीय क्रिकेटर्स की लाइफ बहुत रूमानी रही है।

क्रिकेटर्स की मैरिड लाइफ या अफेयर की बात करें तो ज्यादातर का रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस से रहा है, जिसके कई उदाहरण हैं, इन क्रिकेटर्स ने जाति धर्म से ऊपर उठकर अपने साथी को हमफर बनाया है। क्रिकेट जगत में ऐसे कई क्रिकेटर्स मिसाल के रूप में हैं जिन्होंने एक हिंदू होते हुए अपनी मुस्लिम पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनाया है। आज हम आपको क्रिकेट जगत के दो दिग्गज क्रिकेटर के बारे में बताते हैं जिन्होंने हिंदू होते हुए मुस्लिम लड़कियों से शादी की। इसमें एक की मुस्लिम वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं।

हम बात कर रहे हैं पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की जिन्होंने मुस्लिम एक्ट्रेस फरहीन से शादी की है। बैंगलोर की रहने वाली फरहीन ने ‘जान तेरे नाम फिल्म‘ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के गाने आज भी युवाओं की पहली पसंद है जिसमे ‘कल कॉलेज बंद हो जाएगा तुम अपने घर को जाओगे’ हम लाख छुपाएं प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा’ जैसे गानों के लिए आज भी जानी जाती है। मनोज प्रभाकर ने धर्म की दीवारों को तोड़ मुस्लिम लड़की फरहीन के साथ शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थी।

हिंदू क्रिकेटर को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज प्रभाकर अपने जमाने के शानदार क्रिकेटर रहे हैं। इस ऑलराउंडर ने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। फरहीन और मनोज सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं और दोनो दिल्ली में रहते हैं। अगर एक और क्रिकेटर की बात करें तो वह हैं टीम इंडिया के पूर्व ऑल राउंडर अजीत आगरकर की। आगरकर ने अपने मुस्लिम दोस्त की बहन फातिमा से शादी की है। दरअसल, भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर और फातिमा की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी। उस वक्त अजीत अगरकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर रहे थे। दोनो आज भी भिन्न धर्मों से होने के बावजूद सुखी और सफल विवाहित जीवन जी रहे हैं।

Post Views: 2,961
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Recent Posts

  • 45 Kids’ Favorite Snack Recipes (Easy, Fun & Delicious)
  • 25 Spicy Snacks for Rainy Days (Crispy, Hot & Comforting)
  • 15 Cheesy Snack Ideas for Cravings (Easy, Crispy & Irresistible)
  • 25 Air Fryer Snacks (Healthy + Crispy)
  • 10 Tea Time Snacks Everyone Loves (With Calories & Recipes)
  • Home
  • 4th of July
    • 4th of July food ideas
  • Spring Outfit Ideas
  • Halloween
  • Amazon Finds
    • Cleaning Hacks
    • Home Decor
    • Home Organization
    • Kitchen Gadgets
    • Self Care
    • Toys
©2026 TheCrickZone | Design: Newspaperly WordPress Theme